क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा की पहली सूची जारी, 28 विधायकों के नाम कटे (राउंडअप)

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 115 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 115 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।

बैठक के बाद मध्यप्रदेश के प्रभारी और पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने पत्रकारों से कहा कि इनमें 19 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग के, 20 अनुसूचित जाति के, 33 अनुसूचित जनजाति के और 14 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि एक मंत्री नारायण कबीर पंथी समेत 28 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे गए हैं। कुमार के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले के बुधनी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि 27 नवंबर को राज्य विधानसभा की 230 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने 173 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस दौरान हुए उपचुनावों में हार और अन्य कारणों से वर्तमान में उसके विधायकों की संख्या 166 रह गई है।

उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है :

श्योपुर- दुर्गालाल विजय (विधायक), सबलगढ़-मेहरबान सिंह रावत, सुमावली-गजराज सिंह, मुरैना-रूस्तम सिंह (विधायक), दिमनी-शिवमंगल सिंह, अटेर-अरविन्द भदौरिया, लहार-मुन्नी त्रिपाठी, मेहगांव-राकेश शुक्ला, गोहद (अजा)-लाल सिंह आर्य (विधायक), सेवढा-प्रदीप अग्रवाल, दतिया-नरोत्तम मिश्रा (विधायक), करैरा (अजा )-रमेश खटीक, पोहरी-प्रहलाद भारती, कोलारस-देवेन्द्र जैन (पूर्व विधायक) गुना-पन्नालाल साक्य, अशोक नगर (अजा )- गोपीलाल जाटव (विधायक), चंदेरी-राव राजकुमार सिंह, मुंगावली-रावदेशराज सिंह (पूर्व विधायक), बीना-विनोद पंथी, सुरखी-राजेन्द्र सिंह मोकलपुर।

रहेली-गोपाल भागर्व (विधायक), नरयावली (अजा), प्रदीप लारिया, बण्डा-रामरछपाल सिंह लोदी, जतारा(अजा) हरिशंकर खटीक (विधायक), पृथ्वीपुर, सुनील नायक (विधायक), छतरपुर-ललिता यादव, मलहेरा-कपूर चंद्र घुवारा (विधायक), दमोह-जयंत मलैया (मंत्री), जबेरा -दशरथ सिंह लोदी (विधायक), हटा (अजा)-उमादेवी खटीक, पवई-बृजेन्द्र प्रताप सिंह (विधायक), पन्ना-कुसुम महदेले (मंत्री), चित्रकूट-सुरेन्द्र गहरवार, रैगांव (अजा) जुगल किशोर बागरी (विधायक), नागौद-नगेन्द्र सिंह, मेहर-मोतीलाल तिवारी, रामपुर बघलान-हर्ष सिंह, त्यौथर-रमाकांत तिवारी (मंत्री), देवतालाब-गिरीश गौतम (विधायक), मनगवां (अजा), पन्नाबाई प्रजापति, रीवा-राजेन्द्र शुक्ला (विधायक), गुढ़-नागेन्द्र सिंह (मंत्री), देवसर (अजा)-रामचरित्र (पूर्व विधायक) धौहनी (अजा) कुंवर सिंह, ब्यौहारी-बलि सिंह, जयसिंह नगर (अजजा) सुन्दर सिंह परस्ते, जैतपुर (अजजा) जयसिंह मरावी (विधायक), कोतमा-दिलीप जयसवाल, अनूपपुर (अजजा) रामलाल रोतेल, पुष्पराजगढ़ (अजजा)-सुदामा सिंह (विधायक)।

बांधवगढ़- ज्ञान सिंह (विधायक), मानपुर-मीना सिंह (विधायक), बड़वारा- मोतीलाल कश्यप (विधायक), मुड़वारा-राजू पोद्दार, पाटन- अजय सिंह बिश्नोई (विधायक), बरगी- प्रतिभा सिंह, जबलपुर पूर्व (अजा)-अंचल सोनकर (विधायक), जबलपुर केंट-ईश्वर रोहाणी (विधायक), जबलपुर पश्चिम-हरजिंदर सिंह बब्बू (विधायक), सिहोर- नंदिनी मरावी, शाहपुरा (अजजा)-चैनसिंह भेवदी (विधायक), डिण्डोरी-ओमप्रकाश धुर्वे (विधायक), बिछिया-पंडित सिंह धुर्वे (विधायक), निवास-रामप्यारे कुलस्ते (विधायक), बैहर- भगतसिंह नेताम (विधायक), बारासिवनी- बोधसिंह भगत (विधायक)।

कटंगी- के. डी. देशमुख (विधायक),केवलारी- डा. ढालसिंह बिसेन (विधायक), लखनादौन - शशि ठाकुर (विधायक), तेंदुखेड़ा - संजय शर्मा (विधायक), जुन्नारदेव - नत्थन शाह, चौरई- रमेश दुबे (विधायक), छिंदवाड़ा- चंद्रभान सिंह चौधरी (विधायक), परासिया (अजा)-तारातंच बावरिया (विधायक), पांढुर्ना (अजजा) रामराव कवरेती।

आमला (अजा)-चेतराम मानेकर, घोड़ाडोंगरी (अजजा)-गीता रामजी लाल उइके, भैंसदेही-महेंद्र सिंह चौहान, टिमरनी-अंजना गजेंद्र शाह, पिपरिया (अजा)-ठाकुरदास नागवंशी, उदयपुर-भगवत सिंह (विधायक), भोजपुर-सुरेन्द्र पटवा, सांची (अजा), गौरीशंकर सेजवार मंत्री, सिलवानी-रामपाल सिंह (सांसद), बैरसिया (अजा)-ब्रह्मानंद रत्नाकर, बुधनी-शिवराज सिंह चौहान, आष्टा (अजा)-रंजीत सिंह गुणवान (पूर्व विधायक), इच्छावर-करण सिंह वर्मा (मंत्री), नरसिंहगढ़-मोहन शर्मा (विधायक), ब्यावरा-बद्रीलाल यादव (विधायक)।

सारंगपुर (अजा)-गौतम टेटवाल, देवास-तुकोजीराव पंवार (मंत्री), हाटपिपल्या-दीपक जोशी (मंत्री), खादेगांव-बृजमोहन धूत (विधायक), बागली (अजजा)-चंपालाल देवड़ा, हरसूद (अजजा)-विजय शाह मंत्री, खंडवा (अजा)-देवेन्द्र वर्मा (विधायक), पंधाना (अजजा)-अनारभाइ बास्कले, नेपानगर-राजेंद्र दादू, सेंधवा-अंतरसिंह आर्य (मंत्री), राजपुर-देवीसिंह (विधायक), पानसेमल-कन्हैया लाल सिसोदिया, बड़वानी-प्रेम सिह (विधायक), अलीराजपुर-नागर सिंह चौहान (विधायक), जोवट-माधव सिंह डाबर (विधायक), पेटलावद-निर्मला भूरिया (मंत्री), मनावर-रंजना बघेल (मंत्री), देपालपुर-मनोज पटेल विधायक, रतलाम ग्रामीण (अजजा)-मथुरालाल डामर, रतलाम नगर-हिम्मत कोठारी (मंत्री), जावरा-राजेन्द्र पांडे (विधायक), मंदसौर-यशपाल सिसोदिया, मल्हारगढ़ (अजा)-जगदीश देवड़ा (मंत्री ), सुवासरा-राधेश्याम पाटीदार, मनसा- कैलाश चावला (विधायक)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X