क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना (लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली/हैदराबाद/लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों से हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को सऊदी अरब रवाना हुआ। हालांकि कुछ हज यात्री वीजा और पासपोर्ट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से रवाना नहीं हो सके।

दरअसल गुरुवार को हज यात्रियों को लेकर पहली उड़ान आंध्रप्रदेश, नई दिल्ली, जम्मू कश्मीर और केरल समेत कई जगहों से सऊदी अरब के लिए रवाना हुई।

आंध्रप्रदेश से गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना के लिए रवाना हो गया। इस जत्थे में 299 हज यात्री शामिल थे।

गौरतलब है कि इस बार आंध्रप्रदेश से तकरीबन 7,000 हज यात्री 23 उड़ानों के जरिए 16 नवंबर तक सऊदी अरब पहुंचेंगे।

जम्मू-कश्मीर से 166 हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के जेद्दा शहर के लिए गुरुवार दोपहर बाद रवाना हुआ। राज्य के हज अधिकारी अब्दुल राशिद मीर ने बताया, "इस बार राज्य से 8,000 से अधिक हज यात्री हज के लिए जा रहे हैं। इनमें से 166 हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार दोपहर बाद रवाना हुआ।"

वहीं केरल के कोझिकोड से 419 हज यात्रियों को लेकर पहली उड़ान सऊदी अरब के लिए रवाना हुई।

उधर, अखिल भारतीय हज समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मोअस्सम अहमद ने आईएएनएस को बताया कि पासपोर्ट और वीजा संबंधी दिक्कतों के कारण उत्तर प्रदेश के 290 हज यात्री हज के लिए गुरुवार को रवाना नहीं हो सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X