कांगो की लड़ाई में नागरिकों को ढाल बनाया जा रहा है: संयुक्त राष्ट्र
न्यूयार्क, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने कहा है कि कांगो में जारी भीषण लड़ाई में आम लोगों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा हो सकता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मून का कहना है कि कांगो के उत्तरी कीवू में विद्रोहियों और सरकारी सेना के बीच जारी लड़ाई के इस क्षेत्र को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
उन्होंने कांगो सरकार से अपील कि वह युद्धविराम के लिए अपनी सेना को बाध्य करे ताकि नागरिकों के मारे जाने के क्रम को रोका जा सके।
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि लड़ाई के दौरान उसके संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों और सहायता कार्यो में जुटे कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के मुताबिक मून पिछले दो दिनों से क्षेत्र के महत्वपूर्ण नेताओं के संपर्क में हैं और उन्होंने इस लड़ाई को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील भी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।