मुम्‍बई: यूपी के लोगों की पिटाई, एक मरा
यह घटना छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन से कुरला जा रही लोकल ट्रेन में हुई, जिसमें आठ से दस अज्ञात लोगों ने चार मजदूरों को जमकर पीटा। इस दौरान धरमदेव राय नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बदलापुर स्थित दुबे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसी मौत हो गई।
राय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राय के साथियों के मुताबिक जिन युवकों ने राय को पीटा वो मराठी भाषा में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर करते समय जब उन लोगों को यह पता चला कि ये मजदूर यूपी के हैं, तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया। राय उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का रहने वाला था, लो कुछ महीने पहले यहां आया था।
इस संबंध में जीआरपी के आयुक्त ने बताया कि इस में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
गौरतलब
है
कि
मुम्बई
में
पिछले
कई
दिनों
से
महाराष्ट्र
नवनिर्माण
सेना
के
कार्यकर्ताओं
का
उत्तर
भारतीयों
के
खिलाफ
गुस्सा
जारी
है।
रेलवे
भर्ती
बोर्ड
की
परीक्षा
के
दौरान
मनसे
कार्यकर्ताओं
द्वारा
उत्तर
भारतीयों
की
पिटाई
के
बाद
से
यह
तीसरी
बड़ी
घटना
है।