रेलगाड़ी के 3 डिब्बे आग के हवाले किये

By Staff
Google Oneindia News

Train torched at yard
रांची, 29 अक्टूबर: मुंबई में उत्‍तर भारतीयों के खिलाफ हो रहीं घटनाओं का गुस्‍सा बिहार, उत्‍तर प्रदेश और झारखंड में थम नहीं रहा है। एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्‍तर भारतीयों को पीटे जाने की घटना के विरोध में कुछ लोगों ने अपना गुस्‍सा मुंबई जाने वाली रेलगाड़ी पर निकाला।

रांची के एक रेलवे यार्ड में खड़े रांची से मुंबई जाने वाली एक रेलगाड़ी के तीन डिब्बों में मंगलवार रात अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक हटिया स्टेशन यार्ड में खड़े इन डिब्बों को आग लगाने की इस घटना में किसी के हतात की कोई खबर नहीं है। यह रेलगाड़ी हर सप्ताह बुधवार रात रांची से मुंबई रवाना होती है।

हटिया रेलवे स्टेशन की जनसंपर्क अधिकारी कलावंती ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक फोरेंसिक दल यहां पहुंच गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी।

उन्होंने कहा कि जली हुई बोगियों हटा दी गई हैं और ट्रेन तय समय पर रांची से मुंबई के लिए छूटेगी। पुलिस ने आशंका व्‍यक्‍त की है कि मुंबई में उत्तर भारतीयों से किए जा रहे बर्ताव का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों का संबंध इस घटना से हो सकता है।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X