सुशील कुमार शिंदे ने कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भेंट की
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री करीम मस्सिमोव से वहां की राजधानी अस्ताना में भेंट की तथा द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।

शिंदे एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे। वह शंघाई सहयोग संगठन की विभिन्न देशों के प्रमुखों की बैठक में भारत के प्रधानमंत्री का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारतीय संगठन में पर्यवेक्षक है।
भेंट के दौरान शिंदे ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के मुद्दों पर समर्थन के लिए कजाकिस्तान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत उर्वरकों के लिए कजाकिस्तान में उर्वरक संयंत्रों की स्थापना में मदद को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत कजाकिस्तान के राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर उत्साहित है क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच मैत्री के साथ साथ आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग बढ़ेगा।
यह बैठक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट के आलोक में हुई है और इसमें उससे निबटने के लिए उठाए गए कदमों पर भी चर्चा हुई है। शिंदे ने विश्वास जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय संस्थानों ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की नेतृत्व में विकास और महंगाई के साथ संतुलन स्थापित करने की कोशिश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।