ओबामा आगे, मैक्केन के लिए मुश्किलें : सर्वेक्षण
वाशिंगटन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा कई राज्यों में बढ़त बनाए हुए हैं। इनमें रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले वे राज्य भी शामिल हैं जिसमें वर्ष 2004 में राष्ट्रपति जार्ज बुश ने जीत हासिल की थी।

सीएनएन द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण के मुताबिक ओहियो, मिसौरी, फ्लोरिडा, नेवाडा और वर्जीनिया में ओबामा को मामूली बढ़त हासिल है जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जॉन मैक्केन इंडियाना और वेस्ट वर्जीनिया में आगे हैं।
सर्वेक्षण के ताजा नतीजों के मुताबिक अंतिम सप्ताह के प्रचार अभियान के दौरान मैक्केन को बढ़त हासिल हुई है।
ओहियो में बिना जीते कोई भी रिपब्लिकन व्हाइट हाउस नहीं पहुंचा है वहां पर ओबामा मैक्केन पर बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर ओबामा को 50 फीसदी जबकि मैक्केन को 46 फीसदी लोगों ने अपना पसंद बताया।
मिसौरी जहां से राष्ट्रपति बुश ने दो बार जीत हासिल की थी वहां भी ओबामा मैक्केन पर एक प्रतिशत की बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह ओबामा फ्लोरिडा में मैक्केन से दो फीसदी आगे हैं, जबकि नेवाडा में चार प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।
वर्जीनिया जहां पिछले चार दशक में किसी भी डेमोक्रेटिक को जीत नहीं हुई है वहां पर भी ओबामा ने मैक्केन पर पांच फीसदी की बढ़त हासिल की है।
उधर, मैक्केन को इंडियाना में मामूली एक प्रतिशत की बढ़त हासिल है, जहां 1960 के दशक से किसी भी डेमोक्रेट को जीत हासिल नहीं हुई है। मैक्केन को वेस्ट वर्जीनिया में आठ फीसदी की बढ़त हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।