पाकिस्तान में हज पर सब्सिडी की मांग बढ़ी
इस्लामाबाद, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय पर हज यात्रियों के खर्च को कम करने का दबाव बढ़ गया है। इस संबंध में उसे राजनीतिक और धार्मिक नेताओं की ओर से सैकड़ों पत्र भी मिले हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सरकार पर इस बात का दबाव बन रहा है कि भारत सरकार की तरह वह भी हज यात्रियों को सब्सिडी(छूट) दे। दरअसल भारत के एक हज यात्री को 1,400 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं जबकि पाकिस्तानी हज यात्री को हज के लिए कम कम से कम 2,500 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।
अधिकारी के मुताबिक हाल ही में कुछ धार्मिक नेताओं ने धार्मिक मामलों के सलाहकार अल्लामा हामिद सईद काजमी के समक्ष हज को लेकर भारत और पाकिस्तान में आने वाले खर्च की बात रखी थी।
गौरतलब है कि इस वर्ष पाकिस्तान से 164,647 लोग हज के लिए जाएंगे। इनमें 85,000 लोग सरकार की योजना के तहत और 79,647 निजी आपरेटरों के जरिए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*