वित्तीय संकट के डर से लुढ़के चीन के शेयर बाजार
बीजिंग, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक वित्तीय संकट के बीच सोमवार को चीन के शेयर बाजारों में 6.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
शंघाई संयुक्त सूचकांक का बेंचमार्क 6.32 प्रतिशत यानी 116.27 अंक नीचे आकर 1,723.35 पर बंद हुआ। द शेनझेन का सूचकांक 6.89 प्रतिशत या 424.14 अंक नीचे आकर 5,734.81 पर बंद हुआ।
कुल कारोबार पूर्व के कारोबारी दिन के 44 अरब युआन के मुकाबले 47.18 युआन यानी 6.9 अरब डालर का हुआ।
यह गिरावट लगभग सभी क्षेत्रों के शेयरों में देखी गई। पर्यटन, कोयला, तेल व प्रॉपर्टी जैसे सभी क्षेत्रों में व्यापक गिरावट दर्ज की गई है। लगभग 600 कंपनियों के शेयरों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
सीआईटीआईसी सुरक्षा में मुख्य विश्लेषक चेंग वीकिंग के अनुसार वैश्विक वित्तीय संकट के कारण निवेशक चिंतित हो गए हैं। सोमवार को हांगकांग के बाजार में भारी गिरावट व तीसरी तिमाही के निराशाजनक नतीजों के कारण इसमें गिरावट आई है।
शुक्रवार को अमेरिकी व यूरोपीय बाजारों ने भारी नुकसान उठाया। वाल स्ट्रीट की डाऊ जोंस के सूचकांक में आई 3.59 प्रतिशत की गिरावट ने निवेशकों की चिंताएं बढ़ा दीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।