गहरे अंतरिक्ष में प्रवेश किया चंद्रयान (लीड-1)
बेंगलुरू/चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश का पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 रविवार को गहरे अंतरिक्ष में प्रवेश कर गया और चांद के रास्ते की करीब 150,000 किलोमीटर की दूरी पार कर गया।
बेंगलुरू/चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश का पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 रविवार को गहरे अंतरिक्ष में प्रवेश कर गया और चांद के रास्ते की करीब 150,000 किलोमीटर की दूरी पार कर गया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) के निदेशक एस. सतीश ने आईएएनएस से कहा, "तीसरे कक्ष को पार कर चंद्रयान आज सुबह गहरे अंतरिक्ष में प्रवेश कर गया।"
इसके साथ ही चंद्रयान पृथ्वी के चारों ओर अति उच्च दीर्घवृत्ताकार कक्षा में प्रवेश कर गया है।
इसरो के टेलीमेट्री, ट्रेकिंग एंड कमांड नेटवर्क के निदेशक एस.के. शिवकुमार के अनुसार अंतरिक्षयान से आने वाले सभी संकेत जबर्दस्त हैं और सारी चीजें उम्मीद के मुताबिक प्रगति कर रही हैं।
शिवकुमार के मुताबिक कक्षा में छलांग लगाने की अगली प्रक्रिया 29 अक्टूबर को शुरू की जाएगी। उस वक्त तक अंतरिक्षयान पृथ्वी से 265,000 किलोमीटर की दूरी पर पहुंच चुका होगा।
इसके बाद 3 नवंबर को अगली कक्षा में छलांग लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
शिवकुमार के अनुसार ब्याललु स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क में लगे संकेतक अंतरिक्षयान के साथ संपर्क बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मिल रहे संकेतों के अनुसार अंतरिक्षयान सामान्य रूप से काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।