बिहार बंद, रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़

ऑल इंडिया स्टूडेण्ट एसोसिएशन (आइसा) तथा इंकलाबी नौजवान सहित सभी छात्र संगठनों द्वारा मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने समेत कई मांगों को लेकर आज बिहार बंद का ऐलान किया है।
छात्रों ने इस दौरान किउल-गया 711 अप पैसेंजर ट्रेन को शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया और उसके इंजन को बोगियों से अलग कर दिया। शेखपुरा जिले के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ सौ छात्र अचानक शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर आ धमके और उन्होंने उक्त ट्रेन को रोक लिया।
उन्होंने बताया कि आंदोलकारी छात्रों को स्टेशन परिसर से हटा दिया गया है तथा ट्रेन से यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
