लड़की से गुलाब लेना हो तो हेलमेट पहनें

helmet
भुवनेश्वर, 25 अक्टूबरः यदि आप चाहते हैं कि कोई खूबसूरत युवती आपको गुलाब भेंट करे तो उसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में तो आपकी यह ख्वाहिश महज हेलमेट लगाकर दुपहिया चलाने मात्र से ही पूरी हो जाएगी।

लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करने के लिए यातायात पुलिस ने यह नया तरीका ढूंढ निकाला है। इंजीनियरिंग कॉलेजों की छात्राएं इसमें उनकी मदद कर रही हैं।

हेलमेट पहनने वालों को ये छात्राएं रोमांस का प्रतीक गुलाब भेंट कर रही हैं जबकि इसके उलट बिना हेलमेट पहने दुपहिया चलाते पकड़े जाने वालों को इन छात्राओं से राखी बंधवानी पड़ रही है।

शहर के राजमहल स्क्वायर में बिना हेलमेट स्कूटर चलाते हुए पकड़े जाने के बाद हाथ में राखी बंधवाने को मजबूर रबिंद्र मोहंती ने कहा, "हाथ में राखी बंधवाने के बाद अब मैं समझ चुका हूं कि हेलमेट न पहनने से मैं कितना असुरक्षित हूं इसलिए अब मैं कभी बिना हेलमेट पहने स्कूटर नहीं चलाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "बिना हेलमेट यदि उसी लड़की ने मुझे दुबारा पकड़ लिया तो मेरे लिए यह बेहद शर्मनाक बात होगी इसलिए अब मैंने हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है।" दूसरी ओर, हेलमेट पहनकर दुपहिया चलाने वाले 20 वर्षीय कॉलेज छात्र अभिमन्यु मोहापात्रा एक खूबसूरत युवती से गुलाब पाकर बेहद खुश और रोमांचित हैं।

भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त बी. के. शर्मा ने बताया, "राज्य में प्रतिदिन कम-से-कम 10 लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। बिना हेलमेट सड़क पर चलने वालों पर जुर्माना लगाने के बावजूद अपनी सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरुक करना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में हमने यह नया रास्ता अपनाया।"

शर्मा ने उम्मीद जताई कि इससे लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरुक करने में आसानी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+