भारत के चंद्र अभियान को चुनौती मानते हैं ओबामा
वाशिंगटन, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा भारतीय चंद्रयान-1 अभियान को अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊर्जा देने के लिए एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।

ओबामा ने बुधवार को श्रीहरिकोटा से हुए चंद्रयान के प्रक्षेपण को एक चुनौती के रूप में देखते हुए कहा कि अन्य देशों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे नहीं निकलने देना चाहिए।
ओबामा ने कहा कि चीन की प्रथम 'अंतरिक्ष चहलकदमी' के तुरंत बाद भारतीय चंद्रयान अभियान ने दिखा दिया है कि यदि हमें अंतरिक्ष में निर्विवाद रूप से आगे रहना है तो अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम को तत्काल नई ऊर्जा प्रदान करना कितना आवश्यक है।
ओबामा ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम की व्यापक योजना के बारे में कहा कि अंतरिक्ष यान के सेवा से हटने और नई पीढ़ी के अंतरिक्ष यान की तैनाती के बीच के अंतर को कम करने के लिए नासा को दो अरब डॉलर की अधिक राशि दी जाएगी।
ओबामा ने कहा कि केवल धन ही पर्याप्त नहीं है, दूसरे देश हमें पीछे न छोड़ दें इसलिए हमें अपने अंतरिक्ष कार्यबल को बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को
भी प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*