छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में 14 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 78 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। राज्य में पहले चरण में 39 और दूसरे में 51 सीटों के लिए मत डाले जाएंगे। राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा मेंअनुसूचित जाति के लिए 10 और जनजाति के लिए 29 सीट आरक्षित हैं।
कांग्रेस ने महासमुंद से अग्नि चंद्राकर, सिहावा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र) से अंबिका मार्कम, दुर्ग सिटी से अरुण वोरा, भिलाई नगर से बदरुद्दीन कुरेशी, वैशाली नगर से बृजमोहन सिंह , राजनंदगांव से उदय मुदलियार और कांकेर (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र) से प्रीति नेतम को टिकट दिया है।
इसके अलावा बस्तर (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र) से लखेश्वर भगेल, दंतेवाड़ा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र) से महेंद्र कर्मा, बीजापुर (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र) से राजेन्द्र पामबोल और कोंटा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित क्षेत्र) से कवासी लखमा राम को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*