चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण पर पीएम की बधाई
डॉ. सिंह ने दो देशों की यात्रा के पहले चरण में जापान से भारतीय वैज्ञानिकों को भेजे अपने बधाई संदेश में आज के दिन को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए ऐतिहासिक बताया।
प्रधानमंत्री ने आज सुबह चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष विभाग के सचिव को फोन कर इस अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी। डॉ. सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वैज्ञानिकों को चंद्रयान से जुड़े मकसद में कामयाबी मिलेगी और चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्षयात्री के पंहुचने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
उन्होंने
कहा
कि
इस
सफलता
से
अंतरिक्ष
विज्ञान
के
क्षेत्र
में
देश
की
प्रतिष्ठा
में
इजाफा
हुआ
है।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें