मुम्बई में हिंसा, तीन मरे
सुबह जिस दौरान राज ठाकरे को कल्याण की अदालत में पेशी के लिये जाना था, उस दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर तोड़फोड़ व आगजनी की।
मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा फैलाई गई इस हिंसा में तीन लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने अभी तक करीब 180 मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह करीब साढ़े दस बजे मनसे कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने कल्याण में सड़क जाम कर दी। पुलिस ने जब उन्हें हटाने के प्रयास किये तो कार्यकर्ताओं ने जमकर पथराव कर बसों, टैक्सियों और अन्य वाहनों को अपना निशाना बनाया।
कल्याण
में
हुई
आगजनी
में
एक
दर्जन
लोग
घायल
हुए
हैं।
यही
नहीं
इस
दौरान
मनसे
कार्यकर्ताओं
ने
करीब
एक
दर्जन
दुकानों
कको
आग
के
हवाले
कर
दिया।
हिंसा
को
काबू
में
करन
के
लिए
पुलिस
को
कई
राउंड
लाठी
चार्ज
करना
पड़ा।
कल्याण पुलिस कमिशनर अनिल ढेरे के मुताबिक हिंसा के चलते पिसोली गांव में बीती रात हुए गुटीय संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई है। ढेरे के मुताबिक पुलिस ने अबतक 180 मनसे कार्यकर्ताओं को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक व्यक्ति मनसे नेता का भाई भी है। ढेरे ने बताया कि यह झड़प उत्तर भारतीयों और मनसे कार्यकर्ताओं के गुटों के बीच हुई थी। इस मामले की जांच की जा रही है।
इस समय कल्याण में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। देखा जाए तो कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। उधर राज ठाकरे को डोंबीवली स्थित मानपाड़ा पुलिस थाने ले जाने के बाद कई जगह हिंसा भड़की। राज ठाकरे को यहां रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के दौरान उत्तर भारतीयों की पिटाई के मामले में लाया गया था।
ताजा खबरें आपके मोबाइल पर बिल्कुल फ्री