अपमानित चीनी दूत ताइवान से वापस
ताइपेई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी मंदिर भ्रमण के दौरान स्वतंत्रता समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का देने के बाद अपने ताइवान दौरे की अवधि को छोटा करके बुधवार को वापस चीन लौट गया।
ताइवान के साथ संबंध एसोसिएशन के उपाध्यक्ष झांग मिंगक्विं ग पर एक दिन पहले उनकी सुरक्षा में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद भीड़ ने हमला किया था।
झांग ताइवान के साथ वार्ता करने वाले दूसरे प्रमुख वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन पर दक्षिणी ताइवान के स्वतंत्रता समर्थकों के गढ़ माने जाने वाले शहर ताइनान में हमला किया गया।
झांग एक अकादमिक सम्मेलन में रविवार को ताइवान पहुंचे थे और उनका शनिवार को ताइवान से रवाना होने का कार्यक्रम था।
झांग ने कहा कि उनको विश्वास है कि यह केवल कुछ लोगों का काम है और वे ताइवान की 2.3 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
पुलिस अधिकारियों ने झांग की सुरक्षा में असफलता के लिए क्षमा मांगने के साथ ही ऐसी और किसी घटना से बचने के लिए 270 और पुलिसकर्मियों को तैनात किया।
'ताइवान चीन का हिस्सा नहीं है' का नारा लगाते हुए दर्जनों लोगों ने हवाई अड्डे पर भी झांग का रास्ता रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको बलपूर्वक बाहर कर दिया।
मंगलवार को झांग पर हुए हमले से दोनों देशों के नेता चकित रह गए और ताइवान के राष्ट्रपति मा यिंग-जियु और प्रधानमंत्री लियु चाओ-शियुन ने तुरंत हिंसा की निंदा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।