क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

चंद्रयान मिशन की सफलता पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत को छह देशों के विशिष्ट समूह में शामिल कराने वाले चंद्रयान-1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व रक्षामंत्री ने वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख जी. माधवन नायर और उनकी टीम को बधाई देते हुए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इस दिन को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए मील का पत्थर बताया है।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपने संदेश में कहा है कि इस असाधारण सफलता के जरिए हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने देश को गौरवान्वित किया है। इसने हमारे देश के वैज्ञानिकों के उच्चस्तरीय तकनीकी क्षमता को सामने ला दिया है। इससे चंद्रमा के बारे में हमारी जानकारी में वृद्धि होगी।

जापान यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चंद्रयान-1 की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने इस अभियान में सहयोग के लिए अमेरिका, बुल्गारिया की अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ ही यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी को भी बधाई दी है।

उघर चंद्रयान की सफल उड़ान के बाद रक्षामंत्री ए.के. एंटोनी ने इसरो प्रमुख जी. माधवन नायर से फोन पर बात की। उन्होंने उनसे कहा कि पूरा देश इसरो की उपलब्धियों से गौरवान्वित है। एंटोनी ने इस अभियान के अगले चरणों की सफलता के लिए भी कामना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X