क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अब चंद्रमा की राह में चंद्रयान : अन्नादुरई

By Staff
Google Oneindia News

श्रीहरिकोटा(आंध्र प्रदेश), 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जैसे ही चंद्रयान ने उड़ान भरी, हर कोई उसके बारे में कुछ-न-कुछ कहने को उतावला हो उठा। खास वजह यह कि इस अभियान की सफलता के साथ ही भारत छह विशष्ट देशों की सूची में शामिल हो जाने वाला था।

जहां इसरो प्रमुख जी. माधवन नायर ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया वहीं चंद्रयान परियोजना के निदेशक मिलस्वामी अन्नादुरई ने कहा, 'मेरा बच्चा चंद्रमा की राह में है।'

अहमदाबाद स्थित इसरो स्पेस अप्लीकेशन सेंटर के निदेशक जार्ज कोशी को तो कहने के लिए कोई शब्द ही नहीं मिला।

इस अंतरिक्ष यान के सफल प्रक्षेपण के ठीक 18 मिनट बाद इसरो के शीर्ष वैज्ञानिकों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के सहनिदेशक एम.वाई.एस. प्रसाद के अनुसार इस बड़े मिशन का पहला चरण पूरा हो गया। दूसरे चरण की जिम्मेदारी दूसरी टीम-डीएसएन व इस्ट्रैक को सौंप दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X