भारत-जापान आर्थिक भागीदारी समझौते से बढ़ेगा व्यापार
टोक्यो, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि भारत और जापान के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता होने के बाद दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर के मौजूदा स्तर से कहीं आगे निकल जाएगा।

जापान के व्यापारिक संगठन 'निप्पोन कीदानरेन' द्वारा आयोजित औपचारिक दोपहर भोज में मनमोहन ने कहा, "पिछले कुछ वर्षो की हमारी आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियां भविष्य के लिए बेहतर संकेत हैं।"
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) हो जाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार तथा निवेश की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।
इस समझौते की आधारशिला दिसम्बर 2006 में प्रधानमंत्री की जापान यात्रा के दौरान रखी गई थी। उसी समय विभिन्न मुद्दों के परीक्षण के लिए एक कार्यबल का गठन भी किया गया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में हाल के वर्षो में बहुत इजाफा हुआ है जो भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
उल्लेखनीय है कि दोनों देशों का आपसी व्यापार बढ़ रहा है। वर्ष 2006-07 के दौरान आपसी व्यापार 10 अरब डॉलर था और वर्ष 2010 तक इसे बढ़ाकर 20 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*