राज ठाकरे ने सींखचों के पीछे गुजारी रात, मुंबई रही शांत
मंबुई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दोंबीविली कस्बे के मानपाडा थाने के लॉक-अप में रात गुजारी। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांत बनी हुई है।

राज को विभिन्न समुदायों में वैमनस्य भड़काने के आरोप में मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी की खबर लगते ही मनसे कार्यकर्ताओं ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में जमकर उत्पात मचाया था।
पुलिस ने मानपाडा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं और वहां त्वरित कार्य बल और राज्य आरक्षी पुलिस बल के अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं।
मनसे कार्यकर्ताओं को और परेशानी पैदा करने से रोकने के लिए पुलिस ने थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
राज को बुधवार को कल्याण की एक अदालत में पेश किया जा सकता है। गत रविवार को रेलवे की एक भर्ती परीक्षा के दौरान उत्तर भारतीय छात्रों की पिटाई के मामले में पुलिस ने यहां मुकदमा दर्ज कराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*