क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिक समुदाय गदगद

By Staff
Google Oneindia News

बेंगलुरू, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के पहले चंद्र अभियान चंद्रयान-1 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय वैज्ञानिक समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बेंगलुरू, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के पहले चंद्र अभियान चंद्रयान-1 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय वैज्ञानिक समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 को चेन्नई से 80 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से बुधवार तड़के प्रक्षेपित किया गया।

इस सफलता के बाद भारत दुनिया के उन गिने-चुने देशों के महत्वपूर्ण समूह में शामिल हो गया है, जिन्होंने चंद्रमा पर अपने अंतरक्षि यान भेजे हैं। इस समूह में अमेरिका, पूर्व सोवियत यूनियन, यूरोपियन अंतरिक्ष ऐजेंसी, चीन व जापान जैसे देश शामिल हैं।

इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए देश के शीर्ष वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस अभियान के प्रथम चरण की सफलता के साथ ही देश नक्षत्रों के अध्ययन के एक नए युग में प्रवेश कर गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य के. कस्तूरीरंगन ने आईएनएस से बातचीत में कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। इस पूरे मिशन पर करीब आठ वर्ष तक काम हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X