अगवा रेलवे कर्मचारियों को नक्सलियों ने मुक्त किया
रांची, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में पांच दिन पूर्व अगवा किए गए रेलवे के चार कर्मचारियों को नक्सलियों ने सोमवार रात मुक्त कर दिया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों ने अगवा कर्मचारियों को सोमवार रात लगभग 11 बजे हजारीबाग जिले के जंगलों में छोड़ दिया। पुलिस का दावा है कि नक्सलियों ने पुलिस के दबाव में यह कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार नक्सली समूह 'झारखंड प्रस्तुति समिति' (जेपीसी) के सदस्यों ने 15 अक्टूबर को मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन से दो उप स्टेशन मास्टर एस. के. केसरी और एस. डी. एक्का, सहायक स्टेशन मास्टर कमल किशोर और एक गार्ड को अगवा कर लिया था।
इस घटना के बाद रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी रेलवे कर्माचरियों की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से बात की थी।
दूसरी ओर अपुष्ट रिपोटरें में बताया गया है कि कर्मचारियों की सकुशल वापसी के लिए रेलवे ने लगभग 20 लाख रुपये की फिरौती दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।