'याहू' कर सकता है और छंटनी
लास एंजेलिस, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंटरनेट क्षेत्र की जानी मानी कंपनी याहू अगले सप्ताह अपने कर्मचारियों की संख्या में और अधिक कटौती की घोषणा सकती है। इससे पहले कंपनी ने गत जनवरी में 1,000 कर्मचारियों को निकाल दिया था।
अधिकारियों के मुताबिक अगले सप्ताह कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के समय इस छंटनी की घोषणा की जा सकती है। याहू में इस समय 14,300 कर्मचारी कार्यरत हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इससे पहले इस महीने की शुरुआत में आनलाइन नीलामी और खरीदारी संबंधी वेबसाइट 'ईबे' ने अपने 1,600 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।
सर्च इंजन गूगल ने भी अपने संविदा पर रखे गए कर्मचारियों की संख्या में धीरे-धीरे कटौती करनी आरंभ कर दी है। गूगल में कुल 30,000 कर्मचारी काम करते हैं जिनमें से 10,000 संविदा पर नियुक्त किए गए हैं।
उद्योग जगत के विश्लेषकों के अनुसार कंपनियों ये छंटनी वैश्विक मंदी की गहराती आशंका के कारण कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*