क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नए अस्थायी सदस्य का

By Staff
Google Oneindia News

संयुक्त राष्ट्र, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रिया, जापान, मेक्सिको, यूगांडा और तुर्की को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का नया अस्थाई सदस्य चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रिया, जापान, मेक्सिको, यूगांडा और तुर्की को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद का नया अस्थाई सदस्य चुना गया है।

अस्थाई सदस्यों के लिए हुए गुप्त मतदान में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सभी 192 सदस्यों ने हिस्सा लिया। एशियाई समूह के लिए हुए मतदान में जापान ने बाजी मारी। जापान को इराक के 32 मतों के मुकाबले 158 मत मिले। सुरक्षा परिषद में जापान इंडोनेशिया की जगह लेगा और उसका कार्यकाल दो वर्षो का होगा, जबकि इसमें बेल्जियम की जगह आस्ट्रिया और इटली की जगह तुर्की लेगा।

अफ्रीका समूह के लिए यूगांडा और लेटिन अमेरिकी समूह के लिए मैक्सिको का निर्विरोध चयन हुआ। यूगांडा दक्षिण अफ्रीका का और मैक्सिको पनामा का स्थान लेगा।

चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X