'माओ' शब्द से छुटकारा पाना चाहते हैं नेपाल के माओवादी!
काठमांडू, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल की जिस माओवादी पार्टी ने 12 साल पहले माओ जेदांग से प्रेरित होकर राजशाही के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का बिगुल बजाया था, वही पार्टी आज 'माओ' शब्द से पीछा छुड़ाने में लगी है।

ज्ञात हो कि माओवादियों ने 1994-95 में अपने मातृ संगठन नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूनिटी सेंटर) से अलग होने के बाद अपने को नेपाली कम्यूनिस्ट पार्टी(माओवादी) कहना शुरू कर दिया था।
अब जबकि लंबे समय तक भूमिगत रहने के बाद दो साल पहले पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व में सक्रिय राजनीति में आई यह पार्टी सत्ता पर काबिज हो चुकी है तो वह 'माओवादी' शब्द से ही पीछा छुड़ाने लगी है।
इस बारे में नेपाल के वित्तमंत्री व पार्टी के दूसरे नंबर के नेता बाबूराम भट्टराई ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि चूंकि पहले नेपाल में कई कम्यूनिस्ट पार्टियां थीं इसलिए उनसे अपने को अलग करने के लिए पार्टी नाम के आगे माओवादी शब्द लगाया था। लेकिन आज जब माओवादी पार्टी नेपाल की नंबर एक पार्टी बन चुकी है, तो फिर पार्टी के आगे माओवादी शब्द लगाने का कोई खास अर्थ नहीं रह गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।