अगले माह खाड़ी देशों की यात्रा पर जाएंगे मनमोहन
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अगले महीने खाड़ी देशों की अपनी पहली यात्रा के तहत सऊदी अरब और कतर जाएंगे।
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अगले महीने खाड़ी देशों की अपनी पहली यात्रा के तहत सऊदी अरब और कतर जाएंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि खाड़ी के इन दो अहम मुल्कों के लिए मनमोहन का दौरा आठ नवंबर से शुरू होगा।
गत 25 वर्षो के दौरान सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले मनमोहन सिंह पहले प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले 1982 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंची थीं।
इससे पहले सऊदी अरब के शाह अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अजीज अल-सऊद वर्ष 2006 में भारत दौरे पर आए थे। वे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे।
प्रधानमंत्री की रियाद यात्रा से दोनों देशों में ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद और कई अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग की दिशा में मजबूती मिलेगी।
रियाद के बाद मनमोहन कतर जाएंगे जहां ऊर्जा सुरक्षा पर बातचीत की जाएगी। कतर में काम कर रहे भारतीय कामगारों के कल्याण पर भी प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि मध्य पूर्व एशिया में 45 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं और कतर में भारतीयों की तादात 420,000 है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।