अर्मत्य सेन को सम्मानित करेगी मानवाधिकार संस्था ब्रेकथ्रू
न्यूयार्क, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोबल पुरस्कार विजेता सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को 'ब्रेकथ्रू' नामक एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा शुक्रवार को यहां इनस्पिरेशन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह संगठन अमेरिका और भारत में मानवाधिकारों के लिए काम करता है।
हारवर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक अमर्त्य सेन ने सामाजिक और आर्थिक विकास, गैरबराबरी, महिलाओं की दशा तथा शिक्षा की जरूरत पर काफी कुछ लिखा है।
मैनहट्टन में आयोजित संस्था के इस चौथे पुरस्कार समारोह में निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स के पूर्व अध्यक्ष जॉन थॉन्र्टन को भी सम्मानित किया जाएगा।
दोनों पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पूर्व मुख्य सलाहकार और प्रसिद्ध लेखक शशि थरूर के हाथों प्रदान किए जाएंगे।
भारतीय मूल की एक अमेरिकी नागरिक मल्लिका दत्ता इस पुरस्कार की संस्थापक हैं।। वे इस समय संस्था की निदेशक हैं। इससे पहले दत्ता फोर्ड फाउंडेशन के नई दिल्ली कार्यालय में मानवाधिकार व सामाजिक न्याय कार्यक्रम अधिकारी के रूप में काम कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।