क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

भारत को यूरेनियम आपूर्ति के लिए तैयार है कजाकिस्तान

By Staff
Google Oneindia News

अस्ताना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान के उप विदेश मंत्री नुरियान येरमेकबावेव ने कहा है कि उनका देश भारत की बढ़ती परमाणु ऊर्जा जरूरतों के मद्देनजर उसे यूरेनियम की आपूर्ति करने को तैयार है।

अस्ताना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। कजाकिस्तान के उप विदेश मंत्री नुरियान येरमेकबावेव ने कहा है कि उनका देश भारत की बढ़ती परमाणु ऊर्जा जरूरतों के मद्देनजर उसे यूरेनियम की आपूर्ति करने को तैयार है।

आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में नुरियान ने कहा, "हम भारत की ओर से ठोस प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि उनका देश यूरोनियम आपूर्ति से संबंधित व्यापार के लिए द्विपक्षीय बैठकें कर रहा है।

नुरियान ने कहा कि सितम्बर में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) देशों की बैठक में कजाकिस्तान ने भारत का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि कजाकिस्तान ने भारत की शांतिपूर्ण परमाणु महत्वाकांक्षाओं को देखते हुए ऐसा किया था।

नुरियान ने कहा, "भारत के साथ सामरिक और व्यापारिक संबंध काफी अच्छे हैं और वे प्रगाढ़ हो रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच 19.5 करोड़ डॉलर का व्यापार हुआ था।

नुरियान ने कहा कि इस वर्ष की पहली छमाही में दोनों देशों के बीच 13 करोड़ डॉलर का व्यापार हो चुका है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि कजाकिस्तान में अधिक से अधिक भारतीय कंपनियां यहां के 27 विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में निवेश करें।

गौरतलब है कि कजाकिस्तान पूर्व में सोवियत गणराज्य का हिस्सा था और वर्ष 1991 में यह स्वतंत्र हुआ। विश्व के यूरेनियम भंडार का 15 प्रतिशत कजाकिस्तान में ही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X