मलबे में दबकर छह श्रमिकों की मौत
रायपुर, 15 अक्टूबरः उत्तरी छत्तीसगढ के सरगुजा में आज निर्माणाधीन राईस मिल की 40 फीट उंची दीवार गिरने से छह महिला श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 13 श्रमिकों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल दाखिल कराया गया है। अभी इस बात का अंदेशा है कि मलबे में और भी श्रमिक दबे हो सकते हैं।
सरगुजा के जिला मुख्यालय अंबिकापुर से सटे भिटटीकला गांव में यह हादसा तब हुआ जब रोजाना की तरह सौ से अधिक मजदुर राईस मिल की बिल्डिंग के निर्माण में जुटे हुए थे। माना जा रहा है कि निर्माण में बरती गई लापरवाहियों और कमजोर फाउंडेशन की वजह से यह हादसा हुआ।
हादसे में मारे गए सभी मजदुर महिला श्रमिक थीं जो भिठठीकला गांव की रहने वाली थीं। हादसे के बाद पुरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। घटना स्थल पर फैले मलबे के नीचे और श्रमिकों के दबे होने की आशंका के मददेनजर प्रशासन की पुरी टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।
इधर
प्रशासन
ने
निर्माणाधीन
राईस
मिल
के
अवैध
होने
की
आशंका
के
मद्देनजर
जांच
शुरू
कर
दी
है
वहीं
हादसे
में
मारे
गए
मजदुरों
और
गंभीर
रूप
से
घायल
मजदूरों
को
मुआवजा
राशि
वितरित
किए
जाने
की
कार्यवाही
भी
की
जा
रही
है।