सीवाईजी में खामियों पर कलमाड़ी ने चिंता जताई
पुणे, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने बड़े समारोह के आयोजनों में संगठनात्मक खामियों पर चिंता जताई है। वे यहां राष्ट्रमंडल युवा खेल (सीवाईजी) समारोह का मुआयना करने पहुंचे थे।

कलमाड़ी ने श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स सिटी में सीवाईजी के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। वे सीवाईजी के भी अध्यक्ष हैं।
कलमाड़ी ने कहा, "शूटिंग रेंज में एयरकंडीशन मशीन काम नहीं कर रहा था। ऐसी ही स्थिति कई खेल स्थलों की थी। हम आपको भरोसा देते हैं कि ऐसी स्थिति वर्ष 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं होगी।"
राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष माइकल फिनेल ने भी संगठनात्मक स्थिति पर चिंता जताई।
हालांकि कई विदेशी एथलिट सीवाईजी में किए गए व्यवस्था से प्रसन्न नजर आए। फाकलैंड द्वीप से आए 15 वर्षीय निशानेबाज र्मुी मिडलटॉन ने बताया कि उन्हें यहां की भोजन व्यवस्था से कोई परेशानी नहीं है।
दूसरी ओर कई एथलिटों ने खेल स्थल में पानी की व्यवस्था पर चिंता जताई। एक खिलाड़ी ने बताया कि कभी-कभी खिलाड़ियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।