रूस में शक्तिशाली भूकंप, 12 मरे
रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। घायलों को चेचेन्या के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रूस के स्वास्थ्य मंत्री मूसा अख्मादोव ने कहा कि भूकंप मास्को के समयानुसार दिन में एक बजे आया। इससे पहले एजेंसी ने चेचेन्या के आपात मामलों के उप मंत्री अखमद दजैरखानोव के हवाले से मरने वालों की संख्या पांच बताई थी।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। भूकंप के झटके दागिस्तान, इंग्वेशेतिया, उत्तरी ओस्सेतिया, और स्टावरोपोल क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र शेल्कोवस्की जिले में था।
भूकंप की वजह से चेचेन्या की राजधानी ग्रोज्नी और गुडरमेस, आर्गन एवं दाजेरखानोव शहरों समेत कई जिलों में इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
भूकंप
पर
विशेष
खबर
पढ़ें:
एशिया
में
जारी
रहेंगे
भूकंप