बुरहानपुर में स्थिति सामान्य, कर्फ्यू में ढील
भोपाल 12 अक्टूबर (आईएएनएस) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में शुक्रवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब स्थिति सामान्य होती जा रही है। रविवार को महिलाओं के लिए सुबह में कर्फ्यू में एक घंटे की ढील दी गई। इस दौरान महिलाओं ने दूध, सब्जी ओर जरूरी वस्तुओं की खरीदारी की।
दो समुदायों के बीच शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद बुरहानपुर में बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया गया था। पुलिस गोलीबारी में आठ लोग मारे गए थे और 25 लोग घायल हुए। घायलों में छह पुलिसकर्मी भी हैं।
शुक्रवार को लगे कर्फ्यू के बाद शनिवार को किसी तरह की ढील नहीं दी गई थी। हालात में सुधार और लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर रविवार को सुबह सात से आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई।
इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार ने आईएएनएस को बताया कि दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस ने 160 लोगों को हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*