टॉमी हिलफिगर खोलेगी भारत में 10 नए आउटलेट्स
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। फैशन संबंधी उत्पाद बनाने वाली अंतर्राष्ट्रीय कंपनी टॉमी हिलफिगर अगले साल तक भारत में अपने आउटलेट्स की संख्या बढ़ाकर 40 करने की योजना बना रही है। वर्ष 2004 में भारत आने के बाद कंपनी अब तक यहां 30 आउटलेट्स खोल चुकी है।

भारत में टॉमी हिलफिगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेश चतुर्वेदी ने आईएएनएस से कहा, "हम भारतीय ग्राहकों और उनकी जरूरतों को समझने लगे हैं। देश के कई शहरों में हमारे शोरूम हैं और हमें नहीं लगता कि हमारे प्रतियोगी इतने कम समय में अपना व्यवसाय बढ़ाकर हमारे स्तर तक पहुंच पाएंगे।"
उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके आउटलेट्स अहमदाबाद, बेंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, जालंधर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शहरों में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।