चैलेंजर ट्राफी : युवराज, कैफ और बद्रीनाथ को कप्तानी
मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। चयनकर्ताओं ने इस वर्ष की एन.के.पी.साल्वे चैल्वे चैलेंजर ट्राफी के लिए युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ और सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ को इसमें खेलने वाली तीन टीमों-इंडिया ब्लू, इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड का कप्तान नियुक्त किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष 23 से 26 अक्टूबर तक कटक में होगा। इसके माध्यम से रॉबिन उथप्पा, विराट कोहली, यूसुफ पठान, पीयूष चावला और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे खिलाड़ी चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकेंगे।
टीमें इस प्रकार हैं :
इंडिया ब्लू-युवराज सिंह (कप्तान), अंजिक्य रेहाने, रॉबिन उथप्पा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, रवींद्र सिंह, इरफान पठान, योगेश ताकावाले, अशोक ढिंढा, प्रदीप सांगवान, अमित मिश्र, अर्जुन यादव, सिद्धार्थ त्रिवेदी और आर. अश्विन।
इंडिया रेड -एस. बद्रीनाथ (कप्तान), एम. विजय, एफ. फजल, मनोज तिवारी, रोहित शर्मा, जयदेव शाह, अभिषेक नायर, वृद्धिमान साहा, प्रवीन कुमार, ए. बालाजी, पीयूष चावला, विनय कुमार, मोनीश परार और पार्थिव पटेल।
इंडिया ग्रीन -मोहम्मद कैफ (कप्तान), शिखर धवन, नमन ओझा, सुरेश रैना, चितेश्वर पुजारा, सौरव तिवारी, यूसुफ पठान, लक्ष्मीरत्न शुक्ल, मनप्रीत गोनी, रुद्र प्रताप सिंह, प्रज्ञान ओझा, रजत भाटिया, अभिनव कुमार और पंकज सिंह।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।