शोभराज के विवाह की वैधानिकता पर विवाद
काठमांडू, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। जेल में चार्ल्स शोभराज के विवाह पर नेपाल के कानूनी जानकारों के संदेह जताने और जेल प्रशासन के इनकार के बावजूद 20 वर्षीय निहिता विश्वास ने रविवार को काठमांडू केंद्रीय जेल में शोभराज की 'पत्नी' के रूप में उसे मुलाकात की।

इस वर्ष शोभराज के साथ मंगनी के बाद चर्चा में आई निहिता विवाह के बाद नेपाली महिलाओं द्वारा गले में पहने जाने वाले पारंपरिक आभूषण 'पोटे' को पहनकर जेल में आई और उसने आंगतुक रजिस्टर में अपना नाम 'निहिता शोभराज विश्वास' लिखा।
शोभराज के साथ उसके संबंधों को परिभाषित करने वाले बाक्स में निहिता ने खुद को उसकी पत्नी बताया।
पिछले सप्ताह विश्वास, शोभराज की मित्र के रूप में उससे मिलने जेल पहुंची थी। निहिता ने इस प्रश्न का उत्तर देने से इनकार कर दिया किया कि क्या उसने वास्तव में शोभराज से विवाह किया है?
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि पारंपरिक विवाह के संपन्न होने के बाद अब नवविवाहित दंपति सरकारी कार्यालय में विवाह को पंजीकृत करवाने के लिए कदम उठाने वाले हैं।
परंतु दैनिक 'हिमालयन टाइम्स' ने एक वकील के हवाले से कहा है कि इसमें संदेह है कि अपराध का दोषी व्यक्ति जेल में शादी कर सकता है। गौरतलब है कि इसी दैनिक ने वर्ष 2003 में सबसे पहले शोभराज को काठमांडू में देखकर उसका चित्र प्रकाशित किया था और इसके बाद ही वह गिरफ्तार हुआ था।
जेल अधिकारियों ने भी निहिता के विवाह के दावे से इनकार किया है। उनका कहना है कि दसई के अवसर पर उनको केवल विवाह से संबंधित कार्यक्रम 'टीका' की अनुमति दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।