क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

संप्रग की असफलताओं के कारण देश असुरक्षित : जेटली

By Staff
Google Oneindia News

लखनऊ, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव व उत्तरप्रदेश के प्रभारी अरुण जेटली ने शनिवार को केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर आरोप लगाया कि आतंकवाद और आर्थिक मामलों में उसकी असफलताओं के कारण देश की जनता आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, "केंद्र सरकार सभी मोर्चो पर बुरी तरह विफल रही है। चाहे वह आतंकवाद हो चाहे महंगाई।"

उन्होंने कहा कि सरकार की राष्ट्रविरोधी नीतियों ने देश की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में हम इसे मुद्दा बनाएंगे और जनता के बीच जाएंगे। हम 'देश बचाओ' का अभियान चलाएंगे।

जेटली ने कहा कि आज की तारीख में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को आतंकवाद के खतरे और महंगाई की मार से निजात दिला सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X