पति ने पत्नी को 50 साल तक बंदी बनाए रखा

जब पुलिस तक इस बात की सूचना पहुंची तो पुलिस ने उसे इस कैद से मुक्त कराया। समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' की ख़बर के अनुसार वेल डी नोन कस्बे की इस महिला को ह्दय रोग से ग्रसित होने के बाद ट्रेंटो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने डॉक्टरों को अपने साथ हो रही इस ज्यादती की जानकारी दी।
उसने बताया कि ईष्र्यालु स्वभाव वाले उसके पति ने 1958 में उनकी शादी होने के बाद से ही उसे घर में कैद करके रखा। जब वह घर से बाहर जाता था तो उसे ताले में बंद कर जाता था।
इतने वर्षो में उस महिला को टेलीविजन तक नहीं देखने दिया गया। महिला को सिर्फ अपने पति के साथ ही घर से बाहर निकलने की इजाजत थी। वह ना तो अपने बच्चों से मिल सकती थी और बच्चों को भी उसके पास जाने की इजाजत नहीं थी।
अस्पताल में पुलिस को उसकी दुदर्शा के बारे में सूचित किया। पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए इसकी सूचना ट्रेंटो शहर के अभियोजक को दी। महिला और उसके पति दोनों की उम्र 70 वर्ष के आसपास है और उनके बच्चे भी हैं। पति-पत्नी दोनों की पहचान गुप्त रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications
