भारत को ईंधन आपूर्ति जारीः बुश

George Bush
वाशिंगटन, 10 अक्तूबर: भारत-अमेरिका असैनिक परमाणु करार को अमली जामा पहनाने के लिए लाए गए विधेयक के चुनिंदा प्रावधानों पर भारत की आशंकाओं को दूर करते हुए राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने कहा है कि 123 परमाणु समझौते के अनुरूप ईधन आपूर्ति की प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं आया है।

बुश ने एचआर 7081 विधेयक को कानून का रूप देने के लिए उस पर दस्तखत करने के बाद कल रात यह बात कही। इससे कल करार पर दोनों देशों के हस्ताक्षर का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

उन्होंने कहा भारत सरकार को अमेरिका ने इंधन आपूर्ति का जो आश्वासन123 समझौते में दिया था उस पर इस विधेयक से कोई परिवर्तन नहीं आया है।

बुश का यह बयान इंधन को लेकर भारत की चिंता के परिपेक्ष्य में आया है। इससे पहले उनके प्रशासन ने कहा था कि आश्वासन केवल राजनीतिक प्रतिबद्धता है न कि कानूनी रूप से बाध्यकारी।

उन्होंने कहा समझौता पुनः प्रसंस्करण को अग्रिम सहमति प्रदान करता है। आईएईए के सुरक्षा उपायों के तहत प्रतिबद्ध पुनःप्रसंस्करण के लिये प्रक्रिया और व्यवस्थाओं के सम्पन्न होने से यह व्यवस्था प्रभावी होगी।

अमेरिका में भारतीय राजदूत रोनेने सेन ने विधेयक पर बुश के हस्ताक्षर होने को द्विपक्षीय संबंधों में एक नयी शुरूआत बताते हुए कहा कि विधेयक पर चुनिंदा प्रावधानों पर भारत की चिंतायें दूर हो गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+