जिंदगी से जंग लड़ रहा मासूम

Agra in UP Map
आगरा, 10 अक्टूबर: जुलाई 2006 की हरियाणा में हुई वो घटना शायद ही कोई भुला पायेगा जब वहां के अलदेहरही नामक स्‍थान पर 60 फुट गहरे गड्ढे में प्रिंस गिर गया था। 50 घंटे के बचाव कार्य के बाद सेना के जवान प्रिंस को निकाल सके थे।

ऐसी ही एक घटना गुरुवार सुबह उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई। यहां के लहरकापुरा गांव में दो वर्षीय सोनू खेलते-खेलते 150 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा। सोनू फिलहाल 70 फुट की गहराई पर अटका है और जिला प्रशासन की ओर से इस मासूम की सलामती की हर कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल का कहना है कि सोनू को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सोनू 70 फुट की गहराई पर अटका पड़ा है। बोरवेल के बगल में एक गड्ढा खोदा जा रहा है और पाइप के सहारे आक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है। मौके पर जिला अधिकारी और चिकित्सकों की एक टीम डटी हुई है।

खबर लिखे जाने तक राहत कार्य जारी था। सरकारी बोरवेल में फंसे सोनू की लम्‍बी आयु के लिए गांव में जगह-जगह प्रार्थनाएं व यज्ञ शुरू हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+