महाराष्ट्र: मंदिर में भगदड़ से 2 मरे

यह हादसा जिले के राशिन गांव के जगदंबा मंदिर के गर्भगृह में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। करजट थाने के प्रभारी आरजे सोनावाने के मुताबिक दशहरे के मौके पर सैकड़ों भक्त कतार में खड़े थे और दर्शन करने की जल्दबाजी में यह भगदड़ मची।
इस भगदड़ में 40 वर्षीय दिलीप हरिभाऊ काले और 52 वर्षीय गुलाब दिनकर कदम की मौत हो गई। वे दोनों करजट उप जिले के सोनलवाड़ी और बारलगांव-दागदी गांवों के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।


Click it and Unblock the Notifications
