वैध होगी 'लिव इन रिलेशनशिप'!

फिलहाल अभी तक नहीं, लेकिन हां महाराष्ट्र सरकार एक महिला और एक पुरुष को बिना शादी के साथ रहने को कानूनी वैधता दिलाने में जुट गई है। बिना शादी के इस संबंध को 'लिव इन रिलेशनशिप' कहते हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 125 में संशोधन करने का निर्णय लिया है। सरकार ने यह कदम तथाकथित 'मिस्ट्रेस' और अन्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए उठाने की बात कही है।
लिव इन रिलेशनशिप पर पारिवारिक मामलों के वकील नीलोफर अख्तर का कहना है कि यदि यह कानून बन जाता है तो पुरुष के साथ रहने वाली महिला को कानूनी पत्नी के अधिकारों की तरह सभी अधिकार मिल जाएंगे। इसमें संपत्ति में अधिकार सहित सारे अधिकार शामिल हैं।
नीलोफर के मुताबिक यद्यपि यह हिंदू विवाह कानून 1955 के प्रावधानों के खिलाफ है जिसमें दूसरी पत्नी का प्रावधान नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक इस संशोधन को लेकर सरकार खासी गंभीर है।


Click it and Unblock the Notifications
