दलाई लामा के पेट का आपरेशन हुआ

Dalai Lama
नई दिल्ली,, 10 अक्‍तूबर: लम्‍बे समय से पेट के दर्द की शिकायत से गुजर रहे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन उनके पित्‍ताशय से पथरी निकालने के लिए किया गया। उनके करीबी लोगों के मुताबिक दलाई लामा अब ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।

दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्पताल में शुक्रवार सुबह पित्ताशय से पथरी निकालने के लिए यह आपरेशन किया गया। दलाई लामा गुरुवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।

चिकित्सकों ने उनको कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि सोमवार को धर्मशाला स्थित दलाई लामा के कार्यालय ने कहा था कि 73 वर्षीय धर्मगुरु नियमित चिकित्सा जांच के लिए राजधानी जाएंगे।

इस वर्ष अगस्त से दलाई लामा के कई चिकित्सकीय परीक्षण हुए हैं और इस वजह से उन्होंने भारत के बाहर अपने कुछ दौरों को भी रद्द किया। पेट की तकलीफ के कारण दलाई लामा को अगस्त में मुंबई के लीलावती अस्पताल में दो बार भर्ती होना पड़ा था। अभी हाल ही में उन्होंने यूरोप, मेक्सिको और डोमीनिकन रिपब्लिक की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+