देश के शेयर बाजारों में भारी बिकावली

अमरीका और एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट को देखते हुए यहां भी भारी नुकसान का अंदेशा था। फिलहाल सेंसेक्स 1000 अंक नीचे और निफ्टी 250 अंक नीचे हैं।
वैश्विक वित्तीय संकट के चलते शेयर बाजरों में भारी बिकवाली हो रही है और इसमें कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का भी कोई असर नहीं दिखा पा रहा है। कच्चे तेल की कीमतें आज 11 माह के न्यूनतम स्तर 82 डॉलर के आसपास हैं।
एशियाई बाजारों में भी चार से लेकर दस प्रतिशत तक गिरावट है। अमरीका के शेयर बाजार भी कल भारी गिरावट में रहे थे। वहां डाउ जोंस सूचकांक में 7.33 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।
उधर डॉलर के मुकाबले रुपया भी निरंतर कमजोर हो रहा है और आज कारोबार में शुरु में एक डालर की कीमत 49.30 रुपये पर खुली।


Click it and Unblock the Notifications
