रिजर्व बैंक ने दूसरी बार सीआरआर घटाया

बैंक ने सीआरआर नौ प्रतिशत से घटाकर साढ़े सात प्रतिशत कर दिया है। इससे बैंकिंग तंत्र में 60 हजार करोड़ रुपये की नगदी आ जाएगी।
रिजर्व बैंक ने इससे पहले तीन अक्टूबर को सीआरआर में आधा प्रतिशत कटौती किए जाने की घोषणा की थी। यह कटौती आज से लागू होनी थी और इससे 20 हजार करोड़ का धन बैंकिंग तंत्र में आता, लेकिन शेयर बाजारों को खस्ती हालत से उबारने के लिए रिजर्व बैंक ने इसे बढ़ाकर डेढ़ प्रतिशत कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
