रूस के एमआईसीईएक्स और आरटीएस आंशिक रूप से बंद रहे

मास्को, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस का 'मास्को इंटरबैंक करेंसी एक्सचेंज' (एमआईसीईएक्स) और 'रशियन ट्रेडिंग सिस्टम' (आरटीएस) शुक्रवार को आंशिक रूप से बंद रहे। स्थानीय वित्तीय बाजारों के नियामक ने ऐसा करने का निर्देश दे रखा है।

समाचार एजेंसी 'रिया नवोस्ती' के मुताबिक दोनों एक्सचेंज सामान्यत: स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10.30 बजे खुल जाते हैं। लेकिन दोनों ने कहा कि वे नियामक के अगले निर्देश तक कारोबार बंद ही रखेंेगे। आरटीएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसे केवल रेपो अनुबंधों और बांडों की खरीदारी संबंधी कारोबार करने की अनुमति है।

नियामक की ओर से बाजार में दोबारा कारोबार शुरू करने के समय के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। संपत्ति प्रबंधन कंपनी 'फाइनेंशियल ब्रिज' के प्रमुख विश्लेषक एलेक्सेइ सेरोव ने कहा, "संकट से निपटने के लिए पैकेज को 'ड्यूमा' की ओर से हरी झंडी मिल जाने के बाद बाजार में कारोबार शुरू हो जाने की उम्मीद है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+