मनमोहन चीन और जापान के दौरे पर जाएंगे
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एशिया-यूरोप बैठक (एएसईएम) में भाग लेने के लिए चीन के दौरे पर जाएंगे। सम्मेलन 24-25 अक्टूबर को बीजिंग में अयोजित होगा।
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एशिया-यूरोप बैठक (एएसईएम) में भाग लेने के लिए चीन के दौरे पर जाएंगे। सम्मेलन 24-25 अक्टूबर को बीजिंग में अयोजित होगा।
भारत पहली बार एशिया और यूरोप महाद्वीपों के 45 देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाग लेगा।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री के 20-21 अक्टूबर को जापान की सरकारी यात्रा पर रवाना होने की उम्मीद है। टोक्यो में मनमोहन सिंह जापानी प्रधानमंत्री तारो आसो के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे।
एएसईएम सम्मेलन में विभिन्न वैश्विक मुद्दों जैसे आतंकवाद, सुरक्षा, बहुपक्षीय व्यापार, जलवायु परिवर्तन और परमाणु अप्रसार पर दोनों महाद्वीपों के बीच सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
एएसईएम की स्थापना 1996 में हुई। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, मंगोलिया, पाकिस्तान सहित दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के 10 राष्ट्रों सहित इसमें यूरोपीय संघ के 27 देश शामिल हैं। भारत, पाकिस्तान और मंगोलिया को केवल दो वर्ष पहले इसमें शामिल किया गया है।
सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री बेन जियाबाओ के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।