फरीदाबाद में आतंकी हमले की धमकी के बाद हाई अलर्ट
फरीदाबाद, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में प्रशासन को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली की तरह यहां भी सिलसिलेवार विस्फोट को अंजाम दिया जा सकता है। इसके बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

यह चिट्ठी उपायुक्त को मंगलवार को मिली। चिट्ठी इंडियन मुजाहिदीन की ओर से भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को सात हिस्सों में विभाजित किया गया है और इस पर अधिकारी स्वयं निगरानी रख रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भीड़भाड़ वाले स्थानों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।