क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सोमनाथ के लंदन दौरा रद्द करने के फैसले को राजनीतिक दलों ने सराहा

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी द्वारा लंदन दौरा रद्द करने के फैसले का सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि चटर्जी कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कनवेंशन में शामिल होने के लिए लंदन जाने वाले थे लेकिन ब्रिटिश प्रोटोकोल विभाग द्वारा उन्हें शारीरिक जांच के दायरे से अलग न करने के कारण उन्होंने यह दौरा रद्द करने का फैसला किया।

पश्चिम बंगाल से कांग्रेस पार्टी के सांसद अबु हशीम खान ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष संसद के सबसे शीर्ष अधिकारी हैं। उन्हें ऐसी जांचों के दायरे से अलग रखना चाहिए। हमारे विदेश विभाग को इस मुद्दे को ब्रिटिश अधिकारियों के समक्ष उठाना चाहिए ताकि भविष्य में फिर से इस प्रकार की चीजें सामने न आए।"

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष के साथ यदि इस प्रकार की घटना होती रही तो विदेश मंत्रालय को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।"

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "चटर्जी ने जो आपत्ति जताई है वह सही है। यह किसी व्यक्ति विशेष का सवाल नहीं है बल्कि देश के संवैधानिक अधिकारी से जुड़ा मसला है। ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों को इस प्रकार की हरकतें रोकनी चाहिए।"

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद कमाल अख्तार ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष के फैसले का मैं स्वागत करता हूं। ऐसा करके उन्होंने भारतीय संविधान का सम्मान बढ़ाया है।"

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद ब्रजेश पाठक ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष ने अपने पद की गरिमा के मद्देनजर सही कदम उठाया है। हम इसका स्वागत करते हैं।"

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सचिव डी. राजा ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष को इस मामले में सरकार से बात करनी चाहिए ताकि कूटनीतिक तरीके से इसका समाधान हो सके और भविष्य में फिर ऐसी परिस्थितियां सामने न आए।"

ब्रिटिश प्रोटोकोल विभाग ने 3 अक्टूबर को लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त को सूचित किया था कि शरीरिक जांच के दायरे से लोकसभा अध्यक्ष को अलग नहीं रखा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X