साहित्य के नोबेल विजेता को लेकर लग रहा है सट्टा
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा स्वीडन में गुरुवार को होने वाली है लेकिन एक ब्रिटिश कंपनी बाकायदा इसके लिए सट्टेबाजी करवा रही है।
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। साहित्य के नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा स्वीडन में गुरुवार को होने वाली है लेकिन एक ब्रिटिश कंपनी बाकायदा इसके लिए सट्टेबाजी करवा रही है।
लाडब्रोक्स नामक ब्रिटिश गेमिंग कंपनी इस बात पर सट्टा लगा रही है कि वर्ष 2008 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसे मिलेगा। कंपनी के ताजा भावों के अनुसार इटली के लेखक क्लाउियो माग्रिस 3:1 के भाव के साथ शीर्ष पर हैं। सीरिया के कवि अली अहमद सईद असबार को 4:1 का भाव दिया गया है।
भारतीय लेखिका महाश्वेता देवी को 51:1 और सलमान रश्दी को 67:1 का भाव दिया गया है।
पुरस्कार के लिए जिन नामों पर अटकलें तेज हैं उनके बारे में नोबेल फाउंडेशन ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि या तो यह सिर्फ अफवाह है या फिर आमंत्रित नामांकितों में से किसी ने जानकारी लीक कर दी है। लोगों को विजेता के नाम की घोषणा तक इंतजार करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।